
रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र का मामला, 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में मुराद पूरी कराने के नाम पर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 15 जून 2026 को ईदगाहभाठा स्थित एक घर में अपनी मुराद पूरी कराने के लिए मुस्तकीम बेग के पास गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमरे में प्रवेश करते ही दरवाजा बंद कर दिया गया और आरोपी ने धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उसके कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक हरकत की। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/26 दर्ज करते हुए धारा 127(2) बीएनएस एवं धारा 11(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित और उसके परिजनों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी मुस्तकीम बेग (40 वर्ष), निवासी खैरा नवापारा, तहसील छुईखदान-गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास या झाड़-फूंक के नाम पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि का शिकार न हों और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

संदीप शर्मा
संस्थापक एवं संचालक — Khabar36 News
📰 मीडिया अनुभव: 4+ वर्ष
🤝 अनुभव: Buland Media एवं Buland Chhattisgarh से जुड़ाव
✍️ भूमिका: पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया संचालक
🎯 विशेषता: तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं जनहित आधारित पत्रकारिता
संदीप शर्मा का उद्देश्य विश्वसनीय खबरों के माध्यम से जनता की आवाज़ को मजबूती से सामने लाना और पत्रकारिता में तथ्य एवं जनहित को प्राथमिकता देना है।


